फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शतरंज प्रतियोगिता में सुमन, खो-खो में शोहरतगढ़ अव्वल

Tue, 18 Aug 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शतरंज, खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। दूसरे दिन छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में नौगढ़ की सुमन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उसका बाजार की शोभा उपविजेता रहीं। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में शोहरतगढ़ की रागिनी प्रथम, उसका बाजार की काजल द्वितीय और जोगिया की रागिनी तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़ में शोहरतगढ़ की रागिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिठवल की सरिता यादव दूसरे और इटवा की अर्चना तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में बढ़नी की जूही ने बाजी मारी। जोगिया की बबिता द्वितीय और शोहरतगढ़ की सरोज तृतीय रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ की टीम विजेता और बढ़नी की टीम उपविजेता रही। हैंडबॉल प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें