शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर नियंता मंडल को खून से लिखकर ज्ञापन देते छात्र नेता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने दिया धरना
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए तिथि की घोषणा नहीं होने पर छात्रों ने महाविद्यालय के गेट पर बुधवार को धरना दिया। छात्र नेताओं ने मांग पत्र कॉलेज के मुख्य नियंता मंडल को सौंपा।
छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न किए जाने से छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्र नेता मोहम्मद शहजाद अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय गेट पर धरने में अपने खून से पत्र लिखकर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दो घंटे धरना-प्रदर्शन होने के बाद मुख्य नियंता मंडल की टीम मौके पर पहुंची। छात्रों ने मुख्य नियंता मंडल के डॉ. मुकेश, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुशील सिंह को ज्ञापन देते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। कहा कि बार-बार अपील करने के बाद भी तारीख की घोषणा नहीं की जा रही है। इस दौरान महेंद्र चौहान, खुर्शीद अहमद, अशोक पासवान, सावित्री रामपाल चौधरी, नौशाद अहमद, अंकित, सरफराज, अली हुसैन, संदीप, संतोष, शाहबाज खान आदि मौजूद रहे।