फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन सौंपने पंहुचे सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करने की मांग की। उन्होंने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में सात बिंदुओं के निदान की मांग की है।
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, चमन आरा राइनी, कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, अनुराग जायसवाल, विष्णु, उमर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना कराकर आबादी के अनुपात में सभी को हिस्सेदारी दी जाए। आरक्षित वर्ग को बैकलाग भर्ती शुरू कर नौकरी दी जाए, नीट, मेडिकल की परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित सीट पर हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्रों में भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कर आरक्षण का लाभ दिया जाए। इस दौरान जयप्रताप यादव, धीरेंद्र यादव, राकेश कुमार, लवकुश साहनी, अंबिकेश श्रीवास्तव, जहूर अहमद, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें