फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

ककरहवा (बस्ती)। 66वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी टीम ने शुक्रवार देर शाम नेपाल से भारत में चांदी लाते समय एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 7.958 किलोग्राम चांदी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पकड़े गए सामान सहित तस्कर को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। टीम यह जानकारी ले रही है कि वह चांदी कहां से लाकर किसे देने वाला था।
विज्ञापन

एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी झंगटी के जवान पिलर संख्या 35 के पास गश्त पर थे। इसी बीच एक व्यक्ति नेपाल से भारत आता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया तो तस्कर भारतीय क्षेत्र में भागने लगा। जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तस्कर की तलाशी लेने पर उसके पास से 7.958 किलोग्राम के छह पीस चांदी की सिल्ली बरामद हुआ। पूछताछ में तस्कर की पहचान मोहाना थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पकड़ने वाली टीम में मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, नवीन राय, हिंद प्रीत, राजू यादव, सुधीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें