फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल कप पर सिद्धार्थनगर का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल कप पर स्पोर्ट्स क्लब सिद्धार्थनगर का कब्जा
विज्ञापन

बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के घरुवार मिनी स्टेडियम में यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित इंडो-नेपाल कप के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स क्लब सिद्धार्थनगर ने खिताबी जीत हासिल की। वहीं, विजेता टीम ने यूथ क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

मैच में यूथ क्रिकेट क्लब बढ़नी टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 16 ओवरों में 116 रन का लक्ष्य केवी स्पोर्ट्स क्लब सिद्धार्थनगर को दिया। केवी स्पोर्ट्स क्लब सिद्धार्थनगर की टीम ने मात्र 6 विकेट खोकर 4 विकेट से जीत दर्ज किया। मैन ऑफ द सीरीज दुर्गेश वरुण रहे। जबकि 64 रन बनाकर 4 विकेट लेने वाले रिंकू सिंह मैन ऑफ द मैच तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शहबाज खान को घोषित किया गया। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी एवं पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे, अमित पांडे, विक्की रैना, सागर शर्मा, राजू अग्रहरी, मोहित, इमरान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें