फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के करहिया गोसाई गांव में बुधवार को टेंट का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर लौट रहा युवक लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दर्शनिया गांव निवासी जिलाजीत यादव (38) पुत्र परशुराम यादव टेंट लगाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसने करहिया गोसाई गांव में एक कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बुधवार को वह ट्रैक्टर-ट्राॅली पर टेंट का सामान लादकर लौट रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रखा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट उतरने से जिलाजीत चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल इटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिवार वालों तक पहुंची तो सभी सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें