फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कब्रिस्तान के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर । इटवा थाना क्षेत्र के सरपोका गांव में बृहस्पतिवार की रात कब्रिस्तान के पास एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच नवजात की उम्र को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं। कुछ लोग इसे करीब 5-6 महीने का भ्रूण बता रहे थे, हालांकि नवजात की वास्तविक उम्र और मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें