फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी, विचार और संस्कार जरूरी

Wed, 09 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवा संवाद में राष्ट्र निर्माण, चरित्र और सामाजिक दायित्व पर हुई चर्चा
विज्ञापन

उसका बाजार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उसका खंड के तत्वावधान में बुधवार को मधवापुर स्थित नर्सिंग कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और भारतीय संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करने पर चर्चा हुई।
आरएसएस के जिला प्रचारक राघवेंद्र ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। देश का भविष्य युवाओं के विचार, चरित्र और संस्कारों पर निर्भर करता है। युवाओं को भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित न रहकर समाज, राष्ट्र और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों को समझना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और कर्तव्यबोध से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक युवा को व्यक्तिगत जीवन के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी भूमिका तय कर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई के त्याग, साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संयोजक सुमित, डॉ. सोवरन सिंह, सौरभ, अमित उपाध्याय और सुरेश रैना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें