फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्लौर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर की कुष्ठ रोगियों की जांच

Wed, 09 Sep 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुष्ठ रोगियों की जांच कर उन्हें उपचार और सावधानियों की जानकारी दी गई। शिविर में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. एसबी गौतम ने प्रतिभाग कर चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान पूर्व से उपचार करा रहे तीन रोगियों को दवा वितरित की गई। साथ ही उन्हें नियमित रूप से दवा का सेवन करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है। समय से पहचान और चिकित्सकों की देखरेख में नियमित रूप से दवा का सेवन करने से रोगी बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता है। शिविर के दौरान राकेश कुमार गौतम, बैजनाथ चौधरी, इद्रीश, सोनू, मासूम अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें