फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी का काम शुरू, जल्द मिलेगी सुविधा

Sat, 30 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 48 लाख रुपये होंगे खर्च, कंप्यूटर, संग्रहालय के अलावा अन्य सुविधाएं भी
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब 48 लाख की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं। इसमें कंप्यूटर, संग्रहालय के अलावा अन्य सुविधाएं भी रहेंगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
लाइब्रेरी में हाईस्पीड इंटरनेट, डिजिटल किताबें और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही एक फिजिकल पुस्तकालय और स्थानीय विरासत को समर्पित संग्रहालय भी परिसर में स्थापित किया जा रहा है। पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से होने वाले कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार के माध्यम से मांग की थी। मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी के लिए लगभग 48 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इसको लेकर अब नगर पंचायत ने शहर के बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी देने पर कार्य शुरू कर दिया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उत्तर यादव डीह मार्ग पर वर्ष 2009 में बनी मिनी सचिवालय जो रख-रखाव न होने और विभागीय अधिकारियों को हैंडओवर न होने के कारण पूरी तरीके से जर्जर हो गया था। उसी को ध्वस्तीकरण कराकर उसी भूमि में डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य शुरू हो चुका है, इसमें धरातल पर रीडिंग बुक रूम बनाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर लगाए जाएगें, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें