फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गिल्ली डंडा में अमित, पिट्ठू दौड़ में मनु और कैफ ने मारी बाजी

Sat, 30 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पिट्ठु दौड़ में शामिल युवा। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन गिल्ली डंडा, पिट्ठू दौड़, रस्साकशी और सिगड़ी दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई। गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में अमित अग्रहरि ने प्रथम व अनीस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गिल्ली डंडा में कुल 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अमित अग्रहरि ने प्रथम और अनीस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पिट्ठू दौड़ में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मनु मिश्रा और कैफ ने प्रथम और रवि कनौजिया व शिवकरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सिगड़ी दौड़ में 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम और करिश्मा मोदनवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी में 44 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सुभाष चंद्र बोस की टीम ने प्रथम एवं चंद्र शेखर आजाद की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण आशुतोष अग्निहोत्री, देवेंद्र पांडेय, विपिन त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में कमलेंद्र प्रताप चैधरी, राजलक्ष्मी चौधरी, सुमन सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें