शोहरतगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ व पल्टादेवी, अलीदापुर, मदरहना उर्फ दत्तपुर, छतहरी नीबी दोहनी के स्वास्थ्य केंद्रों सहित आदि गांवों में शनिवार को टीकाकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवतियों की जांच की गई और टीका लगाया गया। साथ ही बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए। एएनएम, सीएचओ के अनुसार लगभग 40 बच्चों व 20 महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
शोहरतगढ़ सीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों सहित क्षेत्र के गांवों में एएनएम, सीएचओ ने गर्भवतियों की जांच की और उन्हें आयरन और कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराई। साथ ही गर्भवतियों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। इसमें डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, खसरा, रूबेला आदि के टीके शामिल रहे। यह टीके विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक होंगे। इस दौरान आशा दुर्गावती, किरन, राजमती, लक्ष्मी, सुमनलता, रीता शर्मा, पूनम यादव सहित आदि मौजूद रहे।