फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लंबा हो रहा प्लेटफार्म, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 30 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म का बढ़ाया जा रहा है दायरा, लंबी ट्रेन के खड़ी होने पर यात्रियों को लगाने पड़ती थी दौड़
विज्ञापन

- प्लेटफाॅर्म हो जाएगा लंबा तो आसान हो जाएगा ट्रेन का पकड़ना
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थिति सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर पश्चिम दिशा में प्लेटफाॅर्म की लंबाई बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बन जाने से आने वाले दिनों में लंबी ट्रेन पर कोच इंडिकेटर के हिसाब से यात्री खडे़ होकर ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे और उन्हें ट्रेन में चढ़ने के लिए भी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा बड़ी लाइन होने के साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। इस रूट पर नियमित दिल्ली, मुंबई, लखनऊ सहित विभिन्न रूट की एक दर्जन अधिक पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। यहां से हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। स्टेशन को भी मॉडल स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। अमृत भारत योजना के तहत सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को चयनित करके मॉडल स्टेशन बनाने का काम शुरू किया गया है। रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा चुका है। इसके अलावा ओवरब्रिज, लिफ्ट के साथ ही कोच इंडिकेटर और दक्षिण तरफ एक और टिकट घर और इसके लिए मार्ग बनाया जा रहा है। अब प्लेटफाॅर्म को और लंबा करने का काम शुरू हो गया है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो और तीन जहां ट्रेन का ठहराव होता है, उसे लंबा किया जा रहा है। पश्चिम दिशा में प्लेटफाॅर्म निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में जुटे लोगों ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें