फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपालगंज रोड स्टेशन तक चली ट्रेन, लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर गोरखपुर से बहराइच तक रोजाना चलने वाली फास्ट पैसेंजर अब वाराणसी सिटी से नेपालगंज रोड तक एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएगी। मंगलवार से इसकी शुरुआत हो गई। रेलवे के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन

वाराणसी सिटी से गोरखपुर तक चलने वाली 15131/15132 एक्सप्रेस ट्रेन को क्षेत्रीय यात्रियों की बनारस से जुड़ाव की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने विस्तार करते हुए बहराइच तक ट्रेन संचलन शुरू करवाया था लेकिन इसमें गोरखपुर से बहराइच तक ट्रेन संख्या 05131/05132 से इसे संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा गोरखपुर से बहराइच तक इस ट्रेन में रिजर्वेशन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी।
बनारस तक सफर करने वाले यात्रियों को गोरखपुर से रिजर्वेशन की सुविधा मिलती थी और वापसी में गोरखपुर आकर पुनः खत्म हो जाती थी। वाराणसी सिटी से बहराइच तक एक ट्रेन संख्या व रिजर्वेशन की सुविधा के लिए क्षेत्रीय लोगों ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद से लेकर रेलवे के अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से मांग भी की। मंगलवार से इस ट्रेन को 15131/15132 ट्रेन संख्या के साथ वाराणसी सिटी से नेपालगंज रोड तक रोजाना चलाया जाएगा। इसमें पूरी यात्रा के दौरान रिजर्वेशन की सुविधा होगी।
विज्ञापन

ट्रेन की समय-सारणी : ट्रेन संख्या 15132 वाराणसी सिटी से 22:35 पर चलेगी और इसके बाद सारनाथ, औड़िहार, सादात, जखनियां, दुल्लइपुर, मऊ, बेल्थरा रोड, लार रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गौरी बाजार, चौरीचौरा होते हुए सुबह 04:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद 04:27 बजे रवाना होगी।
इसके बाद 04:42 पर नकहा जंगल, 04:56 पीपीगंज, 05:08 बजे कैंपियरगंज, 05:36 बजे आनंदनगर, 05:58 बजे सिद्धार्थनगर, 06:19 बजे शोहरतगढ़, 07:05 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
दो मिनट रुकने के बाद 07:32 बजे तुलसीपुर, 09:10 बजे बलरामपुर, 09:45 बजे गोंडा, 10:08 बजे पयागपुर, 10:30 बजे बहराइच पहुंचेगी। इसके बाद रिसिया व नानपारा होते हुए पौने 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 15131 नेपालगंज रोड से 16:30 बजे चलकर 16:52 बजे नानपारा, 17:26 बजे रिसिया, 17:48 बजे बहराइच,18:12 बजे पयागपुर, 19:20 बजे गोंडा, 20:16 बजे बलरामपुर, 20:47 बजे तुलसीपुर, 21:27 बजे बढ़नी, 21:47 बजे शोहरतगढ़, 22:05 बजे सिद्धार्थनगर, 22:56 बजे आनंदनगर, 23:08 बजे कैंपियरगंज, 23:22 बजे पीपीगंज, 23:41 बजे नकहा जंगल होते हुए 00:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यहां 10 मिनट रुकने के बाद 00:20 बजे रवाना होकर चौरीचौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बेल्थरा रोड, मऊ, दुल्लइपुर, जखनियां, सादात, औड़िहार, सारनाथ होते हुए सुबह साढ़े पांच बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें