फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेवरात-नकदी ले उड़े चोर

Sun, 23 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा पुलिस चौकी अंतर्गत मगरहिया गांव में एक घर में पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात समेत नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की घटना के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के मगरहिया गांव में शुक्रवार कि रात चोरी की वारदात सामने आई है। गांव निवासी सुरेश ने ककरहवा पुलिस चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि वह और उनका पूरा परिवार शुक्रवार की रात घर के अंदर गलियारे में सोए थे। सुबह सोकर उठे तो देखा कि घर के पीछे की खिड़की और एक कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में रखे दो संदूक गायब मिले।
जब आसपास तलाश किया गया तो घर के पीछे एक खेत में संदूक मिला। चोरों ने इसमें रखा सोने का मंगलसूत्र ,सोने का दो सेट कान का झाला, मांग का एक टीका, चांदी के दो पीस पायल, चार पीस बिछुआ सहित बक्से में रखा ढाई हजार नकदी ही ले गए। मौके पर पहुंची ककरहवा पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें