फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विषय विशेषज्ञ शिक्षक की कमी, कोर्स पूरा करने पर संकट

Sun, 23 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय इंटर कॉलेज में नौगढ़ में इंटरमीडिएट में अंग्रेजी और विज्ञान, हाईस्कूल में कला के शिक्षक नहीं
विज्ञापन

- दूसरे शिक्षकों के जरिए कराई जाती है पढ़ाई, विद्यालय में पंजीकृत है 800 बच्चे
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा होने लगा है। विद्यालय में इंटरमीडिएट अंग्रेजी और विज्ञान वर्ग के शिक्षक नहीं हैं तो वहीं, हाईस्कूल में कला विषय के शिक्षक की तैनात नहीं है। ऐसे में बच्चों को कोर्स पूरा करने में अन्य विषय के शिक्षक पढ़ा रहे हैं। अगर शिक्षकों की तैनाती हो जाए तो बच्चों को सहूलियत मिलेगी।
राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में मौजूदा समय में 800 बच्चे पंजीकृत हैं। सुविधाओं की बात करें तो यहां पर खेल की गतिविधियां के लिए मैदान होने के साथ सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवाॅल, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास भी है। इस पर बच्चों को पढ़ाया जाता है लेकिन शिक्षकों की कमी बच्चों की पढ़ाई में संकट पैदा कर रही है। इंटरमीडिएट में अंग्रेजी और विज्ञान वर्ग के शिक्षक नहीं है। ऐसे में वैज्ञानिक वर्ग की पढ़ाई करने वाले बच्चों के समक्ष कोर्स पूरा करने में दिक्कत है। विद्यालय की ओर से अन्य शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाया तो जा रहा है लेकिन विशेषज्ञ तैनात होते तो दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान तीनों विषयों में कोई एक भी शिक्षक नहीं हैं। वहीं, हाईस्कूल में कला विषय के शिक्षक का पद खाली है जबकि कला बहुत ही आवश्यक विषय है। प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग और हाईस्कूल में कला विषय नहीं हैं। इस संबंध में पत्राचार किया गया है। बाकी शैक्षिक कार्य चल रहा है, बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, कोर्स पूरा करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि शिक्षकाें की तैनाती के संबंध में समय-समय पर पत्राचार किया जाता है। शिक्षकों की भर्ती होते ही तैनात किया जाएगा।

फोटो 21 एमएएचपी 10 परिचय-पुलिया कटने से भरे पानी के बीच जान जोखिम में डालकर निकलते दूधिया। सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें