फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री आज देंगे 311 करोड़ की सौगात

Sat, 08 Aug 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कस्बा स्थित रतनसेन इंटर कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को 311 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात देंगे। वह बांसी व डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन परियोजनाओं की सौगात देकर मुख्यमंत्री जनसभा के माध्यम से चुनावी बिगुल भी फूकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान 61 परियोजनाओं का शिलान्यास और 46 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाना है। इन परियोजनाओं में बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र में निर्मित सड़कों, कस्तूरबा विद्यालय भवन और नदियों किनारे संवेदनशील कटान स्थलों पर हुए बचाव और मरम्मत कार्य शामिल हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास होने वाले कार्यों में सड़क और भवन निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनमें जिले की प्रमुख मार्गों समेत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें जिले में पूर्वांचल विकास निधि के राज्यांश मद और त्वरित विकास योजना के तहत लगभग 25 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में निर्मित 20 से अधिक सड़कों का
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें