फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

Sat, 08 Aug 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सिद्धार्थनगर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बांसी के रतनसेन इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्यूटी स्थल पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाए। मुख्यमंत्री के आवागमन वाले रास्ते पर सुरक्षा स्थल, यातायात व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की तैनाती की स्थिति का जायजा लिया।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की तैनाती, प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात संचालन तथा आसपास के क्षेत्र की निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें