फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चीनी के दाम के साथ अफवाह बढ़ी, प्रशासन बोला-स्टाॅक पर्याप्त

Sun, 23 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले एक पखवाड़े में चीनी के दाम में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी के बाद अब बाजार में अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर चीनी की कमी और आगे और महंगी होने की चर्चाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जरूरत से ज्यादा चीनी खरीदकर भंडारण करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

चीनी के दाम अचानक बढ़ने के बाद बाजार में जमाखोरी की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों में यह डर है कि आने वाले दिनों में भाव और बढ़ सकते हैं या बाजार में चीनी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से कुछ लोग जरूरत से अधिक खरीदारी कर रहे हैं। प्रशासन ने इसे देखते हुए थोक कारोबारियों और उनके गोदामों पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है।
विपणन विभाग की ओर से जनपद के थोक व्यापारियों से भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के फूड स्टॉक पोर्टल पर चीनी का उपलब्ध स्टॉक घोषित करने को कहा गया है। स्टॉक में बदलाव होने पर पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट करना होगा। इससे बाजार में चीनी की वास्तविक उपलब्धता की निगरानी की जा सकेगी और कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

अचानक जांचे जाएंगे गोदाम ः चीनी के बढ़े भाव के बीच प्रशासन की ओर से थोक कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और गोदामों की आकस्मिक जांच कराई जाएगी। जांच में स्टॉक छिपाने, निर्धारित मात्रा से अधिक भंडारण, जमाखोरी या कालाबाजारी की पुष्टि होने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें