फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत की ढलाई पूरी, जल्द शुरू होगा तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग का पुल

Wed, 05 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर से सोहांस मार्ग पर निर्माणधीन पुल के पास बने अस्थाई सड़क से होकर आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
- नौगढ़- सोहांस मार्ग पिठनी पुल के आगे कराया जा रहा है पुल का निर्माण
विज्ञापन

- पिठनी पुल के आगे निर्माण अंतिम चरण में, एप्रोच बनते ही बहाल होगा आवागमन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़- सोहांस-लोटन मार्ग पर पिठनी पुल के आगे निर्माणाधीन नए पुल का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल की छत (स्लैब) की ढलाई पूरी हो चुकी है और अब एप्रोच मार्ग समेत शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही इस मार्ग पर आवागमन बहाल हो जाएगा, जिससे नेपाल सीमा से लेकर लोटन ब्लॉक क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। हर वर्ष बरसात में जमुआर क्षेत्र में बाढ़ आने पर पिठनी पुल के आगे सड़क कट जाती थी, जिससे आवागमन बाधित रहता था। करीब ढाई वर्ष पहले 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का लगभग 40 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण कराया गया था लेकिन पुराने पुल की चौड़ाई कम होने से बारिश का पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं निकल पाता था और सड़क बार-बार कट जाती थी।
विज्ञापन

समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन ने पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की मंजूरी दी। लगभग 4 करोड़ 48 लाख 78 हजार रुपये से लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराया। योजना के अनुसार बारिश से पहले पुल बनकर तैयार होना था लेकिन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। इसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
भिटपरा निवासी राकेश और सोहांस निवासी निजाम ने बताया कि बारिश के दौरान इस रास्ते से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। यदि इस बार अधिक बाढ़ आती तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाती। अब उम्मीद है कि जल्द पुल बनकर तैयार होगा और आवागमन सुचारु हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने बताया कि पुल की स्लैब की ढलाई पूरी हो चुकी है। शेष कार्य जल्द पूरा कर पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

बोले लोग

जबसे पुल का निर्माण शुरू हुआ है, बाईपास से आने-जाने में कठिनाई हो रही है। बारिश के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है। बहुत परेशानी हो रही है। जल्द से कार्य पूरा होता तो राहत मिलती।
विज्ञापन

श्रीराम, निवासी नगवा
-
निर्माण कार्य में बहुत देरी की गई है। बारिश से पहले इसका काम पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अगर बाढ़ आई होती तो लाखों लोगों को उसका के मार्ग से आना-जाना पड़ता। अभी तक छत का काम हुआ है, पता नहीं कब पूरा होगा।
विकास, निवासी महदेवा बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें