निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय एवं विश्राम गृह का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय और विश्राम गृह का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर भवन का शीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूरे भवन का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत परियोजना के तहत मुख्य भवन तथा टाइप-1 आवास का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य भवन में टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हो चुका है जबकि अन्य कार्य प्रगति पर है। संवाद े