फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रक्षाबंधन पर रोडवेज अलर्ट, बहनों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

Sat, 22 Aug 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबी दूरी और लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसों की तैयारी शुरू
विज्ञापन

- भीड़ वाले मार्गों पर रिजर्व बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर सिद्धार्थनगर रोडवेज प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए संबंधित रूट पर बसों को संचालन किया जाएगा। इसमें गोरखपुर और लखनऊ रुट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। 26 से 31 अगस्त तक अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि डिमांड के अनुसार बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा।
सिद्धार्थनगर रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित विभिन्न रूट की 66 बसों का संचालन होता है। त्योहार और अन्य बड़े आयोजन पर संबंधित रूटों पर बसों का फेरा बढ़ा दिया जाता है। इससे यात्रा करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए शासन ने विशेष निर्देश दिए हैं, जिससे बहनों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व है। ऐसे में पहले से ही आवागमन शुरू हो जाता है। इस बार छह दिनों तक सेवा संचालित होगी। रोडवेज प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बसों को अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। गोरखपुर रूट पर 12 के बजाय 14 बसों को चलाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, बस्ती और कानपुर रूट पर दो से तीन बसों को बढ़ाकर चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने बताया कि रोडवेज प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों की मांग के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें