फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग : बुजुर्गों से संवाद कर जाना हाल, साइबर अपराध से बचने को किया जागरूक

Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उसका बाजार और कपिलवस्तु में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत, आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस टीमों ने उसका बाजार और कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं। पुलिस ने बुजुर्गों से हालचाल पूछा। साथ ही किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
उसका बाजार थाना क्षेत्र के शेखूई माफी गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। पुलिसकर्मियों ने उनकी रोजमर्रा की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल देने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल पर कम्युनिटी पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित किया। पुलिस ने बुजुर्गों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करने और संदिग्ध फोन कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करना है। ग्रामीणों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें