फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उधार लेकर लौटाने से किया इन्कार, एसपी से गुहार

Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज । थाना क्षेत्र के जबजौवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उधार दिए गए 40 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय थाने पर शिकायत के बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जबजौवा गांव निवासी कुटरु ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि हल्लौर गांव निवासी एक व्यक्ति ने जरूरत बताकर उनसे दो किस्तों में कुल 40 हजार रुपये उधार लिए थे। समय बीतने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस करने को कहा तो संबंधित व्यक्ति टालमटोल करने लगा। कई बार मांग करने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक मामले को लेकर डुमरियागंज थाने में भी शिकायती पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर उधार दिए गए रुपये वापस दिलाने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें