फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव में सीसी रोड, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन और लाइब्रेरी का लोकार्पण

Sun, 30 Aug 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। विकासखंड इटवा के ग्राम मूसा में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुभाष यदुवंशी ने पूर्वांचल विकास निधि योजना से पीडब्ल्यूडी रोड से सरयू नहर तक निर्मित सीसी रोड और मनरेगा और ग्राम निधि से बने अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन व लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एमएलसी ने कहा कि सीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। वहीं लाइब्रेरी से बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। अन्नपूर्णा भवन से भी ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से गांवों में जीवन सुगम होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष व्यास पांडेय, जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष पारस यादव, ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव मिश्र, राम कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें