फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सिलिंडर चोरी, चावल ले जाने का प्रयास

Mon, 03 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोईघर से भरा गैस सिलिंडर गायब, कार्यालय का ताला तोड़कर बाहर मिली चावल की बोरी
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहनाग में रविवार देर रात चोरों ने रसोईघर और कार्यालय का ताला तोड़ दिया। चोर मिड-डे मील में इस्तेमाल होने वाला भरा गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए जबकि एक बोरी चावल ले जाने का प्रयास किया लेकिन उसे बरामदे में ही छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचीं प्रधानाध्यापिका सुषमा कन्नौजिया ने देखा कि रसोईघर और कार्यालय के ताले टूटे हुए हैं। रसोईघर से गैस सिलिंडर गायब था जबकि कार्यालय से बाहर बरामदे में एक बोरी चावल पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापिका ने घटना की सूचना पुलिस को देकर तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल हरिओम कुशवाहा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें