फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों से थानों तक तैयारियां तेज

Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांवों के मंदिरों से लेकर प्रमुख धार्मिक स्थलों और थानों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट व आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


डुमरियागंज, भवानीगंज, पथरा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट की जा रही है। पिकौरा, भानपुर रानी, भड़रिया, बढ़नी चाफा, बयारा, बहरिया, अगया, तुरकौलिया तिवारी, भारतभारी और मन्नीजोत समेत कई गांवों में मंदिर समितियों की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाने, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कई स्थानों पर देर रात तक श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं, थानों में भी परंपरागत रूप से जन्माष्टमी मनाने को लेकर सफाई, सजावट और अन्य तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है और पूजन सामग्री व सजावटी सामान की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें