फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर एक्सपोजर विजिट पर रवाना हुए 165 दिव्यांग बच्चे

Thu, 03 Sep 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज से तीन बसों को दिखाई गई हरी झंडी
विज्ञापन

- चिड़ियाघर, रामगढ़ताल और रेल म्यूजियम का करेंगे शैक्षणिक भ्रमण
डुमरियागंज। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशिष्ट आवश्यकता (दिव्यांग) बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए बृहस्पतिवार को जनपद से गोरखपुर एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा) करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज से तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में जिले के विभिन्न विकास खंडों के कुल 165 दिव्यांग बच्चे शामिल हुए।
यात्रा के दौरान बच्चे गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान, रामगढ़ताल में नौका विहार और रेल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। बांसी में विधायक जय प्रताप सिंह ने बच्चों से संवाद कर बस को रवाना किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यहां खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौगढ़ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाई, जबकि डुमरियागंज में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने बस को रवाना किया। नौगढ़ से रवाना हुई बस के साथ जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी स्वयं मौजूद रहे।
विज्ञापन

भ्रमण में बांसी, मिठवल, खेसरहा, बढ़नी, शोहरतगढ़, नौगढ़, लोटन, उसका बाजार, जोगिया, बर्डपुर, खुनियांव, इटवा, भनवापुर और डुमरियागंज विकास खंडों के बच्चे शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए प्रत्येक बस में दो विशेष शिक्षक व केयर टेकर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें