फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राखी बांधकर की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना

Sat, 29 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के  अवैद्यनाथ सभागार में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही को र
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका स्थित महंत अवेद्यनाथ सभागार में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने राखी बांधकर लंबी उम्र और मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं बल्कि यह एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संकल्प लेने का अवसर भी है।
सदर विधायक श्यामधनी राही और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, फतेहबहादुर सिंह, पंकज चौबे, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, राजेश मिश्र, राधेरमन त्रिपाठी, आकर्षण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें