बढ़नी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों और स्कूली बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। बढ़नी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सीमा पर पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।
इस दौरान बच्चों ने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
जवानों ने भी बच्चों को स्नेह और आत्मीयता के साथ अपनाते हुए राष्ट्र की सुरक्षा एवं आमजन की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।