फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, महिला के सम्मान से खिलवाड़ स्वीकार नहीं

Fri, 04 Sep 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर इमरान लतीफ ने महिला पत्रकार और महिला नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास विकास के मुद्दों पर जवाब नहीं है इसलिए उसके समर्थक सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वाली महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिला नेता इरम रिजवी ने बीते दिनों डुमरियागंज के भाजपा नेता से क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन किसी महिला के सम्मान से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच विचारों का मतभेद हो सकता है लेकिन महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए। आम आदमी पार्टी अपनी महिला साथियों के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें