फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांद्रा से सूरत-वडोदरा-लखनऊ के रास्ते बढ़नी तक चलेगी नई पूजा स्पेशल ट्रेन

Mon, 06 Oct 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
ढेबरुआ। आगामी दीपावली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की मांग पर रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 05033/05034 बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन बढ़नी से 09 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और बांद्रा टर्मिनस से 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 16 फेरे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार बांद्रा टर्मिनस से 09:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलाई जाएगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05033 बढ़नी बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार बढ़नी से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 06:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 09 अक्तूबर से 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा और बलरामपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या की 05034 बुकिंग 05 अक्तूबर को सुबह 08:00 बजे से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें