फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथ जा रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। कमदालालपुर निवासी तनवीर अहमद की डुमरियागंज में दुकान है। उनके दोनों बेटे जुबैर अहमद (19) और शोएब अहमद भी दुकान पर बैठते थे। बुधवार देर रात दोनों भाई बाइक से डुमरियागंज स्थित दुकान से लौट रहे थे। अभी वे कमदालालपुर के पूरब स्थित सेमरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में जुबैर की मौत हो गई।
शोएब को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना जुबैर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें