शोहरतगढ़। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थाना प्रभारी मिथलेश कुमार राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा कि लाइनहाजिर किए जाने के पीछे एक नेता से विवाद को लेकर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को जिले में थाना प्रभारियों का फेरबदल पुलिस महकमे में किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को शोहरतगढ़ थाने की कमान और शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार को सदर थाने की कमान सौंपी गई थी।