फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में 25 से अधिक कब्जे हटाए

Thu, 10 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटवाते नगर पालिका के कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के स्टेशन रोड पर सड़क और पटरी पर अस्थायी तौर पर किए गए कब्जों के कारण लगातार जाम और आवागमन की समस्या सामने आ रही थी। बुधवार को ईओ अजय कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर 25 से अधिक कब्जों को हटाकर सड़क किनारे का रास्ता खाली कराया गया।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन पर दुकान के सामने अस्थाई कब्जे से नियमित जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ट्रेन आने और क्राॅसिंग बंद होने के बाद तो स्थिति और विकराल हो जाती थी। जाम में फंसकर लोगों को परेशान होना पड़ता था। बुधवार को ईओ अजय कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पालिका की टीम कार्रवाई के लिए निकली। दुकानों के बाहर सड़क और पटरी तक फैलाए गए सामान, अस्थायी ढांचे और अन्य अतिक्रमण को हटवाए गए।
अभियान के दौरान टीम ने स्टेशन रोड के प्रमुख हिस्सों में पहुंचकर सड़क और फुटपाथ की स्थिति देखी। जहां भी दुकान का सामान सड़क तक फैला मिला, उसे हटवाया गया। नगर पालिका की टीम के पहुंचते ही सड़क किनारे कब्जा जमाए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से पहले ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अब लगातार अभियान चलाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें