फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रबंधक ने प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर, अभद्रता का आरोप

Wed, 17 Dec 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज में प्राचार्य और प्रबंधक विवाद में नया मोड़ आ गया है। प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा ने भी एसओ सदर को दिए तहरीर में प्राचार्य पर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अनियमितता की जानकारी मिलने पर 16 दिसंबर को महाविद्यालय गए थे। प्राचार्य से विधान परिषद सदस्य निधि से मिले धन के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी चाही। आरोप है कि इस पर प्राचार्य ने कहा कि पैसा मेरे खाते में आया है, हिसाब मांगने वाले तुम कौन होते हो। साथ ही प्राचार्य ने उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रबंधक का कहना है कि एक व्यक्ति जो कि संस्था के अभिलेखों में हेराफेरी का मुजरिम है और न्यायालय से सशर्त जमानत पर है।
उसके साथ मिलकर प्राचार्य द्वारा प्रबंध समिति को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था के महत्वपूर्ण दस्तावेज बगैर प्रबंध समिति की अनुमति के गैर विधिक तरीके से उक्त व्यक्ति को उपलब्ध करा रहे हैं, जिसके लिए उन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें