फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच में मिली अनियमितता, दो गल्ले की दुकानों को नोटिस

Wed, 17 Dec 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के महादेव घूरहू में मंगलवार देर शाम हुई जांच में अनियमितता पाए जाने पर दो गल्ले के दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है। प्रशासन की इस जांच से गल्ला व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र पांडेय, एसएमआई धीरेंद्र सिंह, मंडी निरीक्षक रमेश वर्मा की टीम ने मंगलवार शाम को इटवा थाने के महादेव घूरहू बाजार में दो गल्ले की दुकानों राम ट्रेडिंग कंपनी और वीके इंटरप्राइजेज के गोदामों की जांच की।
जांच में राम ट्रेडिंग पर 500 क्विंटल धान, 17 क्विंटल गेहूं और 21 क्विंटल चावल स्टाॅक से बाहर पाया गया। वहीं, वीके इंटरप्राइजेज पर 238 क्विंटल धान और 17 क्विंटल गेहूं स्टाॅक से बाहर पाया गया। इन सभी खाद्यान्नों का स्टाॅक रजिस्टर में अंकित न होने के चलते इन्हें नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें