डुमरियागंज। धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और छठ पूजा पर्व पर सफाई व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को ईओ सचिन पटेल ने सभी सफाई नायकों और लाइनमैन के साथ बैठक की। इसमें आगामी त्योहारों से पहले नगर क्षेत्र में सफाई और प्रकाश व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए ईओ सचिन कुमार ने सभी सफाई कर्मचारियों को आगामी त्योहार को देखते हुए मंदिर, लक्ष्मी पूजा पंडाल व मूर्ति विसर्जन स्थल पर सफाई और चूना का छिड़काव, संपर्क मार्ग पर सफाई, छठ घाट पर सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ईओ ने कर्मचारियों से कहा कि आगामी त्योहार को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सभी लोग अपने कार्यस्थल पर मुस्तैद रहे। इस दौरान महंथ मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, तबरेज, अनिल, शिवा, हैदर आदि मौजूद रहे।