फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोकल रूट पर भी चलेंगी रोडवेज बसें

Thu, 16 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्योहार पर घर लाैटने वालों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए परिवहन निगम जिले में स्पेशल बस का संचालन करेगा।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को आने-जाने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। डिपो की बसें शाम को भी संचालित की जाएंगी। सिद्धार्थनगर डिपो में 61 बस मौजूद हैं। इसमें से 30 से अधिक बस दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित लांग रूट पर संचालित की जाती हैं। वहीं, अन्य बस आसपास के जिले और अन्य लोकल रूटों पर संचालित होती हैं, लेकिन दीपावली के समय में अक्सर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती हैं।
इससे ट्रेन और बसों में पर्याप्त यात्री आते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम मुख्यालय से तहसीलों व प्रमुख बाजारों के लिए स्पेशल बस का संचालन करेगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

देर शाम को आने वाली ट्रेन से आए हुए यात्रियों के लिए भी रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। इसमें निर्धारित रूट पर पर्याप्त सवारी होने पर इसका संचालन किया जाएगा। त्योहार के समय में यात्रियों को सुविधा देने के लिए 10 बसे लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि डिपो से बसों का संचालन किया जाएगा। शाम को पर्याप्त यात्री मिलने पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें