फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा की दी जानकारी

Mon, 03 Aug 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें महिलाओं से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दी गई। उसका, खेसरहा, जोगिया और ढेबरुआ सहित अन्य थानों की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाई।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत शोहरतगढ़ थाना की पुलिस टीम ने शोहरतगढ स्टेशन रोड, टीचर काॅलोनी में बहू-बेटी सम्मेलन कर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। खेसरहा पुलिस टीम ने अलग-अलग गांव में चौपाल लगाकर कानून के बारे में बताया। इसमें कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने अपराधों से बचाव, दहेज उत्पीड़न, पाॅक्सो एक्ट और महिला संबंधित मामलों में कानूनी देते हुए काउंसिलिंग की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें