फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक में घुसा सांप डेढ़ घंटे बाद निकाला

Mon, 03 Aug 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बिस्कोहर के चौक रोड पर रविवार रात करीब 10 बजे एक सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। भीषण गर्मी के कारण घरों के बाहर बैठे लोगों की नजर सांप पर पड़ी तो लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया। घबराया सांप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक के अंदर जा घुसा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सांप के बाइक में घुसने की सूचना मिलते ही मौके पर 50 से अधिक स्थानीय युवक जुट गए। रात अधिक होने के कारण सपेरे को बुलाना संभव नहीं हो सका। ऐसे में युवकों ने सावधानी बरतते हुए खुद ही सांप को निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें