शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर सोमवार को मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र रूंगटा की अगुवाई में एसडीएम राजेश कुमार व सीओ मयंक द्विवेदी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
श्रीराम जानकी मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र रूंगटा ने कहा कि फर्जी तरीके से आईडी बनाकर फेसबुक पर कुछ लोग आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे कस्बा के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ा जा रहा है।
संगठन के उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार कसौधन ने कहा कि फर्जी आईडी से जय रामजी श्रीराम के नाम फर्जी आईडी बनाकर उनके खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है। व्यापार संगठन व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।