फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज-कल खिलेगी धूप... 23 और 24 को बारिश के आसार

Wed, 21 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गार्डन में धूप का आनंद लेते लोग
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लगातार खिल रही धूप के बावजूद ठंड का असर जिले में बरकरार है। पछुआ हवा की गति कम होने और सुबह-शाम छाने वाले कोहरे का असर कम होने के कारण राहत महसूस की जा रही है। मगर मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है, जिससे एक बार फिर ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिससे रोजमर्रा के कामकाज और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब नौ बजे के बाद कोहरा छटा और तेज धूप निकली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से धूप में भी ठंड का असर बना रहा। छतों और पार्कों में लोग धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार संभावित बारिश के बाद तराई क्षेत्रों में ठंड और तेज होगी तथा घना कोहरा छा सकता है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें