रेलवे स्टेशन सिद्धार्थ नगर पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे 15 से 22 मार्च के बीच चार जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेंगी।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के लिए 18 फरवरी से 19 मार्च तक प्री-नाॅन इंटरलॉक और नाॅन इंटरलॉक कार्य और 20 मार्च को मुख्य संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शॉर्ट टर्मिनेशन-शॉर्ट-ओरिजिनेशन किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस से 15 मार्च को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, गोरखपुर से 17 मार्च को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 22 मार्च को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 16 से 20 मार्च तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोमतीनगर से 17 से 21 मार्च तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।