फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय में घुसकर वीडियो बनाने के आरोप में आप नेता पर एफआईआर

Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर भवानीगंज थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट, फेसबुक पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने का आरोप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भ्रामक सूचनाओं और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ी है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में विद्यालय परिसर में अनाधिकृत प्रवेश कर वीडियो बनाने के मामले में आम आदमी पार्टी के बौद्ध प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष इमरान लतीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल की तहरीर पर भवानीगंज थाने में कार्रवाई हुई है।
आरोप है कि छुट्टी के दिन विद्यालय की भ्रामक और कपोल-कल्पित सूचना की वीडियो क्लिप बनाकर फेसबुक हैंडल पर प्रसारित की गई, जिससे बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई। एफआईआर के लिए दी गई तहरीर के अनुसार इमरान लतीफ निवासी वासादरगाह, थाना भवानीगंज ने 23 अगस्त को अवकाश के दिन कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय वासा दरगाह के परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय से संबंधित वीडियो क्लिप बनाई और उसे फेसबुक हैंडल पर प्रसारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से 24 अगस्त को थाना प्रभारी भवानीगंज को भेजे पत्र में इसे विद्यालय की भ्रामक तथा कपोल-कल्पित सूचना का प्रसारण बताते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल होने का आरोप लगाया गया है। पत्र में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई का अनुरोध किया गया था।
भवानीगंज एसएचओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें