भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र पोखरा कानून गो गांव में बुधवार को जमकर मारपीट हुई। खेत में पिता के पास जा रहे एक मासूम बच्चे को शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पोखरा कानून गो निवासी राम प्रताप पांडेय ने डुमरियागंज थाना पर लिखित तहरीर देकर शिकायत की कि बुधवार को उसका बेटा सिद्धार्थ पांडेय 10 वर्ष साइकिल से खेत में जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में अचानक गांव के ही ओमकार पांडेय नशे में धुत होकर सिद्धार्थ के साथ गली-गलौज कर मारा-पीटा। बेटे ने आकर जानकारी दी तो उसने वहां जाकर ओमकार से बेटे को अनावश्यक मारने की वजह पूछी।
इस पर उसने पूरे परिवार को बुलाकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से धावा बोल दिया। आरोप है कि जान बचा कर घर भागे तो ओमकार, निरंकार, विनोद, तारा चंद आकाश आदि लोग घर में घुसकर मारपीट की। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
इस संबंध में डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।