फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज घर से निकलें तो संभलकर, सात रास्तों पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री

Wed, 26 Aug 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धानी, उसका, मोहाना, बर्डपुर, शोहरतगढ़ और बांसी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के लिए बदले रूट
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुधवार को घर से निकल रहे हैं तो जरा संभलकर निकलें। ईद-मिलाद-उन-नबी (बरावफात) के जुलूस के कारण शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक सात प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। धानी, उसका बाजार, मोहाना, बर्डपुर, शोहरतगढ़ और बांसी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को तय वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा। ऐसे में जुलूस के समय इन मार्गों पर जाने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर कर लें, वरना रास्ते में परेशानी हो सकती है।
यातायात पुलिस के अनुसार धानी और उसका बाजार की ओर से बर्डपुर, मोहाना, शोहरतगढ़ व बांसी जाने वाले बड़े वाहन पकड़ी से सनई होकर गंतव्य तक जाएंगे। वहीं शोहरतगढ़, चिल्हिया और बांसी की तरफ से उसका बाजार व धानी जाने वाले बड़े वाहन सनई-पकड़ी-उसका मार्ग से गुजरेंगे। मोहाना और बर्डपुर की तरफ से उसका बाजार व धानी जाने वाले बड़े वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस को देखते हुए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। यातायात प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। डायवर्जन व्यवस्था एंबुलेंस समेत आकस्मिक सेवा वाहनों पर लागू नहीं होगी। आवश्यक सेवा वाले वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी।
-
इन मार्गों पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री
- बैदोला चौराहे से इटवा जाने वाला मार्ग
- ढेबरुआ से इटवा मार्ग
- बांसी कस्बे के पुलिस बूथ तिराहे से पथरा बाजार-डुमरियागंज मार्ग
- रानीगंज तिराहे से इटवा जाने वाला मार्ग
- आकस्मिक सेवा वाहनों को छूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें