डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक परिसर में दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से पूर्व में चिह्नित तहसील क्षेत्र के दिव्यांगजनों को शनिवार को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने कहा कि सहायक उपकरणों के सहारे अब दिव्यांग घर से बाहर निकल कर अपने रोजगार के जरिये स्वावलंबी बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सांसद व विधायक ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया। शिविर में दिव्यांगजनों में 34 ट्राइसाइकिल, 60 बैसाखी, 11 व्हीलचेयर, नौ श्रवण यंत्र आदि सहायक उपकरण वितरित किया गया।
इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, संदीप मौर्या, कुमार कार्तिकेय मिश्र, चिंकू यादव, अमरनाथ सिंह, राजू पाल आदि मौजूद रहे।