फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Sun, 23 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के इंद्रा नगर वार्ड में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार की रात कथा वाचक पंडित छेदीलाल मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया।
विज्ञापन

इससे पंडाल में बैठे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा सुनने के साथ नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। कथा वाचक पंडित छेदीलाल मिश्रा ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है।
संत, महात्मा, गौ माता सताए जाते हैं तो प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। इस दौरान भागवत श्रीकृष्ण के बाल्य स्वरूप बालक की झांकियां निकाली गईं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन

वहीं महिलाएं मंगल गीत गाकर भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति में भाव विभोर हो गई। इस दौरान मुख्य यजमान पवनसुत लाल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, भरत लाल श्रीवास्तव, प्रशांत, अभिलाष, अविरल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें