सिद्धार्थनगर। ईद-मिलादुन्नबी (बरावफात) के जुलूस और कार्यक्रमों को देखते हुए बुधवार को शहर से लेकर प्रमुख मार्गों तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 26 अगस्त को सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जिले के सात प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
वहीं, धानी, उसका बाजार, मोहाना, बर्डपुर, शोहरतगढ़ और बांसी की तरफ से आने-जाने वाले बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजने की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है ताकि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
यातायात पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार धानी और उसका बाजार की तरफ से बर्डपुर, मोहाना, शोहरतगढ़ और बांसी जाने वाले बड़े वाहन पकड़ी से सनई होकर गंतव्य तक जाएंगे। इसी तरह शोहरतगढ़, चिल्हिया और बांसी की ओर से उसका बाजार व धानी जाने वाले वाहन सनई-पकड़ी-उसका होकर जाएंगे। मोहाना व बर्डपुर की तरफ से उसका-धानी जाने वाले बड़े वाहनों के लिए भी सनई-पकड़ी-उसका मार्ग निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में यातायात प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि त्योहार को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। पुलिस तैनात रहेगी।्